जागरुकता  सैनेटरी  पैड बांट कर  स्वच्छता के लिए किया जागरुक

उमरिया- बालिकाओं व महिलाओं को संक्रमण से बचाने जागरुकता के उद्देश्य से  जिले की सक्रिय युवाओं की युवा टीम उमरिया के द्वारा जनजागरूकता अभियान चआयोजन कर और अनेक महिलाओं व बालिकाओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि युवा टीम महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के समय कपड़ा का उपयोग बहुत ही घातक व हानिकारक होता है।उन्होंने ने ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाकों में अपने स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं समझौता करती है जिससे आगे चलकर उन्हें कई बीमारियों से जूझना पड़ता हैं।  खुशी सेन बताया कि महिलाओं को पीरियड के समय सिर्फ सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि पीरियड के समय हाइजीन बहुत जरूरी हैं। आज भी बहुत सी ग्रामीण महिलाएं जागरुकता की कमी के कारण पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हैं।साथ ही साथ ही महिलाओं को पैड के प्रयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।इस पर वहां मौजूद सभी महिलाओं ने इसका समर्थन किया।पश्चात घर-घर जाकर लगातार तीन महीने तक महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहे और इस दिशा में गांव की महिलाओं ने गांव को कपड़ा मुक्त करने सहयोग प्रदान किया।इस दौरान टीम से हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, वैष्णवी बर्मन ,स्वाति त्रिपाठी, पूजा बैगा,आरती कोल,राजवती कुमारी, पालक कोल, एवं अभी उपस्थित रहे।